सिद्धार्थ, जून 6 -- पथरा। क्षेत्र के रामापुर तिवारी गांव में एक महिला को किन्नर का रूप धारण कर नेग मांगना भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंचे किन्नरों ने महिला की पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। महिला को पीटता देख बचाव करने आई गांव की एक महिला की भी किन्नरों ने पीट दिया इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने किन्नरों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस दौरान जिले भर के दर्जनों किन्नर पथरा कस्बे में पहुंच कर हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे बाद किन्नरों और ग्रामीणों की बीच सुलह समझौता हो गया। थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में 28 मई को राजू गौतम के लड़के की शादी थी जिसका नेग लेने के लिए शुक्रवार को महराजगंज निवासिनी एक महिला स्कूटी से राजू के घर पहुंच कर नाच गाना करके नेग मांगने लगी तभी इसकी भनक उस क्षेत्र के किन्नरों को लग ग...