गोंडा, अप्रैल 12 -- धानेपुर, संवाददाता। बहन के घर आई किन्नर का रहना पड़ोसी को रास नहीं आया। इस पर पिटाई कर दी। शिकायत पर मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र की निकट खैरा भवानी मंदिर की रहने वाली वैशाली किन्नर पुत्री रोशनी किन्नर के मुताबिक उसकी बहन की शादी धानेपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में हुई है। उसका अक्सर बहन के घर आना जाना लगा रहता है। मौजूदा समय में वह पिछले पांच दिनों से बहन के घर रह रही थी। आरोप लगाया है कि बहन के घर उसका आना जाना और रहना पड़ोसी को रास नहीं आ रहा है। इसी से नाराज होकर उसके जीजा के पटीदार गुलशन कुमार और उसकी मां ने मिलकर अपशब्द कहते हुए मारने लगे। हल्ला गुहार मचाने कुछ लोग आ गए तब जान बची। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.