बदायूं, मार्च 30 -- क्षेत्र में बधाई बजाने गए किन्नर समूह के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में दो किन्नरों पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना क्षेत्र के म्याऊं की रहने वाले किन्नर चांदनी बताया कि 28 मार्च की सुबह करीब 9 बजे उनके चेले किरण उर्फ दीपक, मोनी और मोनू (ढोलक मास्टर) कस्बा अलापुर के पश्चिमी टंकी के पास बधाई बजाने गए थे। इसी दौरान सोनम उर्फ लालू पुत्र पूरन सिंह और प्रिया उर्फ रवि निवासी कस्बा मिर्जापुर थाना मिर्जापुर शाहजहांपुर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौच करते हुए चेलों के साथ मारपीट की और को गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.