बगहा, अप्रैल 1 -- बेतिया। शिकारपुर थाना के प्रकाशनगर वार्ड नं. 10 निवासी बिपाशा किन्नर के घर का ताला तोड़कर 16 लाख रुपये की चोरी कर ली गयी है। इस मामले में बिपाशा ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि विपाशा किन्नर की शिकायत पर गोपालगंज जिले के कटेया थाना के मधुआ निवासी राजकुमार यादव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना 27 मार्च की है। इस मामले में 29 मार्च को एफआईआर दर्ज की गयी है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफआईआर में बिपाशा किन्नर ने बताया है कि वह अपने गुरु माया देवी के घर पर रहती है। इसी दौरान राजकुमार यादव उसे मिला तो उसने 26 मार्च को राजकुमार को अपने घर में रख लिया। 27 मार्च को बिपाशा अपने गुरु माया देवी के साथ घर में ताला लगाकर सहोदरा माई स्थान में मे...