मेरठ, जून 7 -- बस में यात्रियों से बदसलूकी का विरोध करने पर दो किन्नरों ने परिचालक के साथ मारपीट की और फावड़े से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस ने दो घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोहराब गेट बस अड्डे से बुलंदशहर के लिए रोडवेज बस रवाना हुई थी। इस दौरान बस में दो किन्नर सवार हुए। आरोप है कि रास्ते में यात्रियों के साथ उनके व्यवहार को लेकर परिचालक ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान परिचालक ने किन्नरों से टिकट मांगा। जिस पर विवाद बढ़ गया और दोनों किन्नरों ने परिचालक के साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- किन्नरों ने बस परिचालक पर किया फावड़े से हमला मामला इतना बढ़ गया कि बस को बीच रास्ते में रुकवाया गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने फावड़े से परिचालक पर हमला क...