अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। जनगणना 2027 के तहत मंगलवार को नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें ईओ व चार्ज अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार ने शहर के किन्नरों को जनगणना की जानकारी देकर स्व गणना के प्रति जागरूक किया। बताया कि सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनगणना के प्रथम चरण में परिवारों को स्व गणना के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके बाद किन्नरों को स्वगणना की जानकारी देकर जागरूकता किया गया। स्व गणना में शामिल होकर जनगणना कार्य में सहयोग करने की किन्नरों से अपील की। बैठक में जनपदीय ट्रेनर व्यास नंदन, कर अधीक्षक केशव प्रसाद समेत पालिका के अधिकारी, कर्मचारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...