कुशीनगर, अप्रैल 19 -- पडरौना, निज संवाददाता।पडरौना शहर के भूतनाथ कॉलोनी में किराए के कटरैन के मकान में किन्नरों के साथ रहने वाले एक युवक का शव शनिवार की दोपहर बाद फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।पडरौना के रामधाम पोखरा जनरल विपिन रावत नगर निवासी 18 वर्षीय विजेंद्र चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान पिछले कुछ सालों से पडरौना के किन्नरों के साथ रहता था। वह पडरौना के भूतनाथ कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के कटरैन के मकान में किराए पर किन्नरों के साथ रहता था। बताया जाता है कि कमरे का फाटक बंद कर अंदर से कटरैन के पाइप में दुपट्टे का फंदा लगा कर वह लटक गया। इसकी जानकारी होने पर किन्नरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन ...