रामपुर, जनवरी 28 -- मालगोदाम तिराहे पर किन्नरों के बीच हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले एक पक्ष ने इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इस मामले में दूसरे पक्ष ने शहर कोतवाली में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना कुछ दिनों पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मालगोदाम तिराहे पर हुई थी। यहां पर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान दुकानों में रखा सामान भी फेंक दिया गया था। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। हालांकि बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इस मामले में 23 जनवरी को मोहल्ला मैगजीन निकट मदीना मस्जिद निवासी किन्नर तान्या ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें क...