मोतिहारी, मई 18 -- रक्सौल,एसं। नेपाल के बारा जिला मुख्यालय कलैया में किन्नर और तृतीय लिंगी समुदाय के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद सोमवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस ने स्थानीय विवाद के मामले में खुशबू उर्फ अफजल मियां दर्जी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद नाराज समुदाय के लोगों ने जिला पुलिस कार्यालय, बारा के बाहर उग्र और अश्लील प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कलैया वार्ड नंबर-5 निवासी मोहम्मद शरीफ मियां भाड़ द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नेपाल पुलिस ने खुशबू उर्फ अफजल मियां दर्जी को गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई की खबर फैलते ही तृतीय लिंगी और मपुते समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जिला प्रहरी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने जुट गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रश...