हरदोई, अप्रैल 12 -- बेनीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां मार्ग पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद सड़क पर आ गया। मामला गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया और बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बेनीगंज निवासी मोहिनी किन्नर का आरोप है कि वह कोथावां क्षेत्र के एक गांव से 'बधाई' लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विपक्षी किन्नर प्रियंका और उसके साथियों अवधेश, सलीम व छोटू ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि डंडों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए इलाके में दोबारा न आने की चेतावनी दी गई। वायरल वीडियो में एक पक्ष की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.