इटावा औरैया, जून 30 -- इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र में नेग और क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखर स्थित बजरंग धाम कॉलोनी निवासी किन्नर नंदनी पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मेरठ के किठौर शाहजहांपुर मूल की वेला रानी उर्फ समीर, जो वर्तमान में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रहती है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर जिले में अवैध रूप से नेग वसूली का काम करती है। आरोप है कि सोमवार सुबह वैदपुरा क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर के पास उनके चेले पहुंचे तो वेला रानी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गई। इस दौरान इलाके में नेग लेने को लेकर विवाद हुआ और रंगदारी की मांग की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंड...