किन्नरों की बढ़ती वसूली और अराजकता को लेकर बैठक आज
काशीपुर, मई 23 -- काशीपुर। क्षेत्र में किन्नरों की बढ़ती वसूली और अराजकता से परेशान जनता के पक्ष में काशीपुर कल्याण मंच 24 मई की शाम छह बजे श्रीराम लीला प्रेक्षागृह में बैठक करेगा। संगठन के कैलाश प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से शादी, बच्चे के जन्म, गृह प्रवेश आदि अवसरों पर किन्नर 21 हजार रुपये से सवा लाख रुपये तक की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर अभद्रता करते हैं, बल्कि बद्दुआ तक देने में हिचक महसूस नहीं करते। आम जनता और समाजसेवी संगठनों की मांग है कि सरकार इस मामले में एसओपी जारी करे और बधाई की रकम तय हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.