हरिद्वार, अप्रैल 18 -- चारधाम यात्रा के लिए महाराष्ट्र से आए आठ किन्नरों का एक दल भी शुक्रवार को रवाना हुआ। दल में पूना, नागपुर के किन्नर शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व इन्होंने मायादेवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करके वापस हरिद्वार आयेंगे। किन्नर मालता, किन्नर, आयशा आदि ने कहा कि सरकार किन्नरों की समस्याओं का भी निराकरण करे। देशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए यात्रा प्रारंभ की गई है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार से चारधाम यात्रा का आगाज, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना यह भी पढ़ें- दो धाम को श्रद्धालुओं जत्था हुआ रवाना यह भी पढ़ें- कटापत्थर चैक पोस्ट से 61 श्रद्धालुओं का पहला जत्था चार धाम यात्रा पर रवाना हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...