मेरठ, मार्च 28 -- बजाज शुगर मिल किनौनी ने अपने पेराई सत्र समापन का प्रथम नोटिस शनिवार को जारी कर दिया है। चीनी मिल ने एक करोड़ 41 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करते हुए 11.20 प्रतिशत की औसत रिकवरी पर 15 लाख 58 हजार कुंतल चीनी का उत्पादन किया है । बजाज शुगर मिल किनौनी के उपाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने चालू सत्र में एक करोड़ 41 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है, लेकिन कई दिनों से गन्ने की आपूर्ति बहुत कम मात्रा में मिल में आपूर्ति हो रही है। मिल प्रबंधन ने मिल बंदी का 1 अप्रैल का प्रथम नोटिस जारी करते हुए किसानों से आह्वान किया है कि वह अपने खेतों में खड़े गन्ने कि जल्द से जल्द छिलाई करके मिल को आपूर्ति कर दें। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने कहा कि किसान साफ ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करें। इस मौके पर मनीष दहिया, राजीव चौधरी, लोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.