फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रमुख और व्यस्त मार्गों के किनारे बिखरी निर्माण सामग्री राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। मोरंग, गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री सड़क किनारे डंप किए जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। शहर के आईटीआई रोड, जेल रोड, अशोक नगर, पटेल नगर, पत्थरकट्टा, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में निजी निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं के लिए सड़क किनारे ही निर्माण सामग्री डंप कर दी गई है।

समस्या का विवरण सार्वजनिक मार्गों का उपयोग निर्माण सामग्री रखने के लिए किए जाने से सड़कों की चौड़ाई कम हो रही है, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई स्थानों पर सड़क...