कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। किदवई नगर मार्बल मार्केट में आम सभा का आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से किया गया। मार्बल कारोबारी अशोक शुक्ला को किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि किदवई नगर में व्यापारियों की कई समस्याएं हैं, इसके निदान के लिए संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। एक माह में पूरी कमेटी घोषित की जाएगी। केके गुप्ता, विनायक पोद्दार, पवन गौड़, प्रखर श्रीवास्तव, मोहम्मद ताहिर, आशुतोष दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, विनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...