कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर दक्षिण। किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकुर राजपाल के बैंक खाते से 7.89 लाख रुपये निकल गए। रुपये कटने का मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का अहसास हुआ तो साइबर सेल के बाद किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अंकुर के मुताबिक, 15 दिन पहले एचडीएफसी बैंक के मार्बल मार्केट ब्रांच की शाखा में जाकर खाते में लिंक मोबाइल नंबर बदलवाया था। 18 दिसंबर की दोपहर उनके खाते से दो लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। यह देख वह पुलिस को सूचना देने के लिए निकलने ही वाले थे कि कुछ ही देर में रकम वापस आ गई। इस पर वह आश्वस्त हो गए। कुछ देर बाद ठगों ने तीन बार में कुल 7.89 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें लगातार मोबाइल पर आए मैसेज के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस और साइबर सेल को जानकारी दी। किदवई नगर थाना...