कानपुर, मार्च 25 -- साकेतनगर में किदवईनगर थाने के पास एक विशालकाय बरगद का पेड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। पेड़ की टहनियों से बिजली के तार भी टूट गए। इस दौरान स्कूटी से जा रहे एक बुजुर्ग तारों की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। वहीं, एक ईरिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। किदवईनगर में सोंटे बाबा मंदिर से दीप तिराहे तक सीएम ग्रिड सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके चलते सड़क के दोनों छोर पर बनाए जा रहे नालों की ठेकेदार जेसीबी से खुदाई करा रहा है। इलाके के रजत सिंह ने बताया कि बेतरतीब खुदाई से सड़क के किनारे लगे छायादार वृक्षों की जड़ें ढीली हो गई हैं। इधर, बुधवार को सुशीला नर्सिंग होम के पास विशालकाय पुराना बरगद का पेड़ जड़ के साथ उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान सड़क से बाबूपुरवा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग बृजेश गुप्ता गोविंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.