मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला किदवईनगर की टूटी सड़क और लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर मोहल्लेवासियों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। वहीं नगर पालिका निर्माण विभाग के एई को ज्ञापन सौपा है। मोहल्ला किदवईनगर की सड़क काफी समय से टूटी हुई है। इस सड़क को नगर पालिका के द्वारा बनाया नहीं गया है। यहां पर लोगों का चलना बडा मुश्किल हो रहा है। सड़क टूटी होने के कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाए हो रही है। कई बार यहां पर ई रिक्शा आदि वाहन भी पलट गए है। मंगलवार को मोहल्लेवासियों ने खस्ता हाल सड़क के विरोध में जमकर धरना प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा सड़क पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। उक्त अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क चौडी बनाई जाए। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका एई निर्माण नेपाल सिंह को ज्ञापन दिया है। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.