देवरिया, मई 19 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा विभाग बाल वाटिका संचालन के लिए जुलाई से पूरी तैयारी कर रहा है। बेहतर संचालन तथा संसाधनों की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार बाल वाटिका वाले परिषदीय विद्यालयों में किताबों तथा शिक्षण सामग्रियों के वितरण के लिए मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा, जिससे किताबों और शिक्षण सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

प्री-प्राइमरी शिक्षण व्यवस्था प्री-प्राइमरी शिक्षण व्यवस्था के लिए ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र, जिनका संचालन प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में होता है, उन्हें चयनित किया गया है। जनपद में प्रथम चरण में ईसीसीई एजुकेटर भी तैनात किए गए हैं। वहीं दूसरे चरण में भी चयन प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा बालवाटिका वाले विद्यालयों पर आ...