मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिहार अभिभावक महासंघ ने स्कूलों की ओर से तय दुकान से ही किताब-कॉपी व ड्रेस खरीदने की बाध्यता का विरोध किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। डीएम को लिए पत्र में महासंघ ने निजी विद्यालयों की कथित मनमानी एवं अवैध वसूली के विरुद्ध हस्तक्षेप का आग्रह किया है।महासंघ ने कहा है कि मुजफ्फरपुर समेत लगभग सभी जिलों में एक जैसी व्यवस्था है। कई निजी विद्यालयों के द्वारा अभिभावकों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। यही नहीं, पुस्तकों, यूनिफॉर्म, जूते, बैग, कॉपियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री की अत्यधिक कीमत वसूली जा रही है। अभिभावकों को एक निर्धारित दुकान अथवा विक्रेता से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इससे उन्हें खुले बाजार में सस्ते विकल्प चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.