हल्द्वानी, मई 20 -- हल्द्वानी। बदलते दौर की जरूरतों को देखते हुए 'ओरम द ग्लोबल स्कूल' ने नई पहल की है। अब स्कूल के बच्चे किताबों के साथ-साथ रोबोटिक्स और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी तकनीकों की पढ़ाई भी करेंगे। स्कूल प्रबंधन ने इस सत्र से कक्षा 4 से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं के लिए इन विषयों को शुरू करने का निर्णय लिया है। स्कूल के संस्थापक मणिपुष्पक जोशी के अनुसार इससे करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। बच्चों को बेहतर ढंग से सिखाने के लिए स्कूल ने नए उपकरण, नई तकनीक की मशीनें भी मंगवा ली हैं। साथ ही इन विषयों के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती भी कर दी है। ताकि छात्र प्रयोगों के माध्यम से तकनीक को समझ सकें। ये होंगे छात्रों को फायदे

छात्रों को फायदे बच्चे छोटी उम्र से ही कोडिंग, रोबोट बनाने और डिजाइनिंग की बारीकियां समझ पा...