आगरा, सितम्बर 4 -- 'पुस्तकें हमें कहीं ओर जाने के लिए जादुई साधन देती हैं'। हेरी पॉटर शृंखला के लिए विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग के इन विचारों को ताज नगरी से नया आकाश मिलने जा रहा है। आगरा कॉलेज के सप्रू हॉस्टल परिसर में पांच से 14 सितंबर तक दस दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला लगेगा। किताबों, साहित्य और संस्कृति के उत्सव में देश के प्रतिष्ठित प्रकाशक अपनी चर्चित, नवीन और महत्वपूर्ण पुस्तकों के साथ शिरकत करेंगे। मेला रोजाना सुबह 11 बजे शुरू होकर रात नौ बजे तक चलेगा। सप्रू हॉस्टल में शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में निखिल पब्लिशर्स के मोहन मुरारी शर्मा ने बताया कि शनिवार (आज) को मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, जीएसटी आयुक्त समीक्षा कटियार करेंगे। हरेक दिन साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगी।...