बरेली, अप्रैल 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों के किताबों के नाम पर हो रही लूट का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार शुभम पांडे को ज्ञापन दिया। किताबों के तीन गुने मूल्य वसूलने के खिलाफ किसानों ने 14 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह तमाम किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। मंडल उपाध्यक्ष उपदेश सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों में किताबों के नाम पर बच्चों से अवैध वसूली हो रही है। चार गुने मूल्य पर किताबें बेची जा रही है। दुकानदार अभिभावकों को जीएसटी का बिल नहीं दे रहे हैं। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर 15 अप्रैल से संपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.