सहारनपुर, अप्रैल 27 -- अंबेहटा, संवाददाता। पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने किताबों की दुकान का शटर उखाड़ कर लाखों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह सवेरे पता चली ।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का कोषाध्यक्ष सरदार कश्मीर सिंह के पुत्र रंजीत सिंह ने विद्यालय के बाहर किताबों की दुकान की हुई है, सरदार कश्मीर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह शनिवार की रात्रि दुकान बंद कर घर गए चले गए थे जैसे ही वह सुबह घूमने के लिए आए तो देखा की दुकान का शटर वह सभी लाइटे टूटी पड़ी है, वह दुकान में रखें इनवर्टर बैटरी व अन्य सामान गायब है। गले में रखी करीब Rs.10000 की नगदी भी चोर अपने साथ ले गए। सरदार कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी में सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर के बाद मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस में...