किताबों की जंग-कहानियों का ताना बाना बुनें" प्रतियोगिता का आयोजन
जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को "किताबों की जंग - कहानियों का ताना-बाना बुनें" प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। पठन-पाठन और कहानी वाचन कला को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम का सफल संचालन इशिका और स्वास्तिक ने किया। मुख्य निर्णायक श्रीमती अरुणा झा और रोटेरियन सिंचिता रॉय चौधरी ने प्रतिभागियों के कौशल की सराहना की। प्रतियोगिता में 'द मास्टर वीवर' और 'द प्लॉट ट्विस्ट टाइटन्स' जैसी विभिन्न श्रेणियों में छात्र-छात्राओं को उनकी अद्भुत कल्पनाशक्ति हेतु पुरस्कृत किया गया। कॉलेज सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन और प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायकों ने आवाज के उतार-चढ़ाव और कहानी कहने की प्राचीन विद्या के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में स्वस्तिका भट्टाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस प्रेरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.