रुडकी, मई 7 -- लक्सर। कस्बे के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए ऑडियो- वीडियो लर्निंग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण के पहले दिन बच्चों को रंगों की पहचान करना सिखाया गया। गुरुवार को प्रधानाचार्य आरती गोयल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों पर किताबों का जरूरत से ज्यादा बोझ लादना उनके मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं है। शिक्षक जबाइश खान ने बच्चों को लाल, नीला व पीला रंग की जानकारी दी। बताया कि प्राथमिक रंग दूसरे रंगों को मिलाकर तैयार नहीं किए जा सकते हैं। इसके बाद प्रिया और प्रीति गोयल ने बच्चों अलग-अलग रंगों की पहचान कराना सिखाया। प्रशिक्षण में वंश वर्मा, हुदा अंसारी, आर्या, यशी ठाकुर, अभिनव, आयांश गोयल, बरीराह खान, आर्य, सीरत, वेदांत, काव्या, शिवांश सिंघल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.