अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- अल्मोड़ा। जिले के सरकारी स्कूलों में नए सत्र की किताबें बंटनी शुरू हो गई हैं, लेकिन अब भी कई स्कूलों के बच्चों तक किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। बच्चे पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। एक अप्रैल से जिले के स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है। जिले में कुल 1189 प्राथमिक, 155 जूनियर हाईस्कूल और 263 माध्यमिक स्कूलों का संचालन होता है। इन स्कूलों में अध्ययनरत कुल 52164 छात्र-छात्राओं को इस बार किताबें वितरित की जानी हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, शासन की ओर से सभी बच्चों के लिए किताबें मुख्यालय में पहुंच चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.