लखनऊ, मार्च 9 -- -उद्यमियों को किसी भी स्तर पर परेशानी होती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंः सीएम योगीलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बच्चों को सीख दी है कि किताबें पढ़ो और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी।मुख्यमंत्री प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास स्वयं चलकर पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा।किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का न्यूनतम प्रयोग करो'जनता दर्शन' में अभिभावको...