सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बांसी क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सोनखर व मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के किताबें न पढ़ पाने व हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गायब रहने पर दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों से अंग्रेजी व हिन्दी की किताब के कुछ चैप्टर पढ़ने को कहा पर कुछ बच्चे नहीं पढ़ पाए। इससे डीएम की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सोनखर की प्रधानाध्यापक गीता वर्मा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। डीएम ने पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड-डे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.