पीलीभीत, जुलाई 23 -- ​पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व स्थित शहीद कुंदनलाल सभागार में दैनिक वेतनभोगी से न्यूनतम वेतनभोगी बने कर्मियों को उनके दायित्व बताते हुए संवाद किया गया। इसमें साफ तौर पर फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि टीम भावना से काम करके हम बेहतर परिणाम दे सकते हैं। गुरुवार को वन कर्मियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने कहा है कि पीटीआर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान का वास्तविक श्रेय यहाँ के ग्राउंड लेवल स्टाफ को जाता है। कहा कि फॉरेस्ट गार्ड और वॉचरों से वन्यजीवों के विषय में बहुत कुछ मैंने सीखा है। उन्होंने सलाह दी कि कार्यक्षेत्र में संवादहीनता की स्थिति न बनने दें। उच्चाधिकारियों से संवाद बनाए रखें। तराई आर्क लैंडस्केप परियोजना के समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता ने कहा कि पीटी...