लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका हाई स्कूल, लोहरदगा में सोमवार को अभिभावक संगोष्ठी सह वार्षिक परिणाम पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा सात से नौ तक के सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका सि आश्रिता, मदर सुपीरियर सि आशा, अभिभावकों ने संयुक्त रूप से की। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक प्रेयर डांस स्वागत गान और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्रा सृष्टि प्रजापति के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा स्तर उठाने में अभिभावक और शिक्षकों के साथ समंजन स्थापित करना होगा। विद्यालय में बच्चों की सर्वांगीण के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद विवाद, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन किया ...