प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों से पूछा है कि कितने पौधों की जियो टैगिंग कराई है। इस क्रम में पिछले दिनों हुई बैठक में उन्होंने एक सप्ताह में विवरण मांगा था। शनिवार को डीएफओ से उन्होंने अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी मांगी है। जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम अधूरा काम करने वाले विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह में शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग पूरी नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने को कहा था। बैठक में पौधरोपण-2026 के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा, रखरखाव, जीवितता और जियो-टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई थी। उद्यान, कृषि, बेसिक शिक्षा, राजस्व, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्राविधिक शिक्षा समेत क...