नई दिल्ली, मई 5 -- तमिलनाडु में अभिनेता विजय थलापति की धमाकेदार एंट्री ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के समीकरणों को पलट दिया। उन्होंने एक ही चुनाव में वह हासिल कर लिया जिसे हासिल करने में द्रविड़ पार्टियों को सालों लग गए। उन्हें जनता का स्पष्ट जनादेश मिला। उन्होंने पार्टी बनाने, विपक्ष में बैठने या किसी मजबूत गठबंधन में शामिल होने में वर्षों नहीं बिताए। यहां तक कि एमजीआर को भी डीएमके में अपने राजनीतिक अनुभव के बावजूद एडीएमके बनाने के बाद पांच साल तक इंतजार करना पड़ा था। तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) पार्टी की स्थापना के सिर्फ दो साल के भीतर ही वह विजय सरकार बनाने के करीब हैं। 2 फरवरी 2024 को बनी विजय की पार्टी ने 107 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से जड़े जमा चुकीं द्रमुख बमुश्किल 60 का आंकड़ा छू पाई और अन्नाद्रम...