नई दिल्ली, अगस्त 24 -- चावल हमारी थाली का खास हिस्सा है और भारत के कई राज्यों में इसे खूब पसंद किया जाता है। चावल साधारण तरीके से भी बनाया जाता है और इससे पुलाव और बिरयानी जैसी कई डिशेज भी तैयार होती हैं। लेकिन पकाने से पहले चावल को धोना जरूरी माना जाता है। इससे चावल की सतह पर मौजूद अतिरिक्त स्टार्च और धूल-मिट्टी जैसी अशुद्धियां हटाने में मदद मिलती है। कई लोग चावल को 5-6 बार धोने के बाद भिगोकर रख देते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे तब तक रगड़ते रहते हैं, जब तक पानी बिल्कुल साफ न दिखाई देने लगे। हालांकि, जरूरत से ज्यादा धोने से पानी की बर्बादी होती है और पकने के बाद चावल पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि खिले-खिले चावल बनाने के लिए इन्हें कितनी बार धोना चाहिए और धोने का सही तरीका क्या है?चावल क्यों धोना है जरूरी बाजार में मिलने वाले च...