नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- गर्मियों में दही काफी ज्यादा कंज्यूम की जाती है। सब्जी कोई भी बनी हो, साथ में दही हो तो खाने का मजा बढ़ जाता है। इसके अलावा सेहत के लिए भी इसके फायदे कम नहीं हैं। खैर, अगर आपके यहां रोज दही खाई जाती है, तो इसे घर पर ही जमाना सही रहता है। घर की जमी दही प्योर भी होती है और ज्यादा स्वादिष्ट भी। हालांकि घर की दही के साथ एक समस्या रहती है कि वो ज्यादा गाढ़ी नहीं जमती। खासतौर से अगर आपके घर पतला दूध आता है, तब तो दही भी एकदम पानी सी ही जमती है जो खाने में बिल्कुल टेस्टी नहीं लगती। अगर आप भी यही प्रॉब्लम फेस कर रही हैं, तो आज की टिप्स आपके काफी काम आने वाली हैं। आज हम आपको बिल्कुल पतले दूध में भी गाढ़ी मलाईदार दही जमाने का सीक्रेट तरीका बता रहे हैं, फटाफट नोट कर लें।पतले दूध में भी गाढ़ी दही कैसे जमाएं? स्टेप बाय स्टेप सीख...