इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- बसरेहर। किड्स वैली स्कूल में सीबीएसई द्वारा कार्यशाला में सभी शिक्षकों को लर्निंग आउटकम्स एवं पेडागॉजी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किड्स वैली स्कूल के साथ-साथ डीपीएस स्कूल, संत विवेकानंद स्कूल, अमनीव विजन स्कूल एवं ज्योत्री अकैडमी सहित सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग लिया। सभी शिक्षकों को कक्षा में नई तकनीकों के प्रभावी उपयोग, छात्रों के समग्र विकास तथा बेहतर शिक्षण के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक कानपुर के पुराणचंद विद्यानिकेतन से सुषमा जयसवाल एवं कानपुर पब्लिक स्कूल से नन्द किशोर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने शिक्षकों को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाने की नई विधियां सिखाईं, जिससे छात्र अधिक प्रभावी ढंग से सीख सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल किशोर एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.