अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। किड्स प्लैनेट स्कूल में मंगलवार को जूनियर ग्रेजुएशन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह, पवन शर्मा एवं योगेश भारद्वाज ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक जितेन्द्र प्रताप ने भी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में प्रिंसिपल पायल सिंह राना, विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...