मेरठ, मार्च 29 -- केके पब्लिक स्कूल में रविवार को किड्स प्ले जोन का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए खेल के साथ साथ उसके सर्वांगीण विकास का भी ध्यान रखा गया। पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि इस प्रकार के खेल से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। जो सुविधाए बड़े शहर में मॉल में बच्चों को मिलती है अब वो सभी सुविधाएं केके पब्लिक स्कूल में मिलेगी। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आए उनके माता-पिता के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया एवं सभी अभिभावकों को स्कूल की ओर से उपहार दिए गए। इसके साथ ही स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए 76 इंच का स्मार्ट टेक बोर्ड भी लगवाया गया। जिसमें बच्चों की डिजिटल चलेंगी। कार्यक्रम की ...