धनबाद, मई 20 -- किड्स गार्डेन सेकेंडरी स्कूल झरिया में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों ने जमकर मस्ती की। नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए रेन डांस, रैम्प वॉक, जुम्बा, फैशन शो और वाटर गेम्स का आयोजन किया गया। चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी की बौछारों और बॉलीवुड गानों की धुन पर बच्चे दोस्तों संग खूब थिरके। प्राचार्या डॉ. स्नेहलता ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को शारीरिक रूप से तरोताजा करने के साथ मानसिक तनाव से मुक्त कर ऊर्जा देती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका दीपा रॉय चौधरी, रोजी फ्रांसिस, नीतू सिंह, सौमिता अधिकारी, शालू तिवारी, अमन मिश्रा, तारकेश्वर चौधरी, आरिफा खातून, अंजलि और कोमल का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- किड्स गार्डन स्कूल झरिया में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू यह भी पढ़ें- श्री गुरु नानक स्कूल...