देवघर, मार्च 2 -- किड्स इंटरनेशनल स्कूल देवघर में सोमवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा धूमधाम से होली महोत्सव का आयेाजन किया गया। मौके पर स्कूल के सभी बच्चे सफेद पोशाक (कूर्ता-पैजामा)में स्कूल आए थे। महोत्सव को लेकर स्कूल प्रांगण को आकर्षक रंगों से सजाया गया था। मौके पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों के बीच पिचकारी और मिठाईयां बांटी गई। इसके साथ की सभी बच्चों ने उत्साहित होकर फूलों और गुलाल से होली खेली। इस दौरान स्कूल की निदेशिका काम्या मनोहरण द्वारा सभी बच्चों को होली का महत्व बताया गया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं में रंजना कश्यप, श्वेता झा, संदली वर्मा, श्वेता शर्मा, स्तुति भारद्वाज, संगीता सहित अन्य सहयोगी एवं काफी संख्या में स्कूल बच्चे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...