देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। किड्स इंटरनेशनल स्कूल देवघर में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल बच्चों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बच्चे सांता और फेयरी की वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम को लेकर सभी बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सजाया। मौके पर स्कूल के सभी बच्चों ने सांता बने केक को काटा तथा एक दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दी। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने जिंगल बेल के गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी बच्चों को सांता द्वारा गिफ्ट भी दिया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने उत्साह के साथ क्रिसमस त्योहार को मनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्...