धनबाद, मई 23 -- धनबाद। किड़्स गार्डेन स्कूल हीरापुर धनबाद में शनिवार को तीन दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने चाक पर उंगलियां फेरते हुए मिट्टी के बर्तन बनाए। छोटे बच्चों ने फ्रूट सलाद बनाया। पेंटिंग प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक आकृति बनाई। मौके पर प्राचार्य एसके सिन्हा, कोकोली, गणेश, निरंजन, नेहा, श्रमिष्ठा समेत अन्य शिक्षक सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप का समापन यह भी पढ़ें- किड्स गार्डेन स्कूल झरिया में समर कैंप का भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- समर कैंप से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...