कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। बर्रा में सात साल पहले हुए किडनी कांड के मामले में सोमवार को आरोप तय नहीं हो सके। इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए 23 मई की तारीख नियत की गई है। बतौर आरोप एक इलेक्ट्रीशियन की पत्नी ने बर्रा थाने में फरवरी 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने कुछ लोगों पर जबरन किडनी देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजा था। 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई थी। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के पूर्व सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को आरोप मुक्त कर दिया था। अभियोजन की ओर से इस आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की गई है। मुकदमे की मूल फाइल सेशन कोर्ट में होने के चलते सोमवार को आरोप तय नहीं हो सके। आरोप सीजेएम कोर्ट में तय होने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...