देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून। विश्व किडनी दिवस पर गुरुवार को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि क्रोनिक किडनी डिजीज एक साइलेंट किलर है, जिसके लक्षण एडवांस स्टेज में ही नजर आते हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। डॉ. शर्मा ने नियमित किडनी फंक्शन टेस्ट, संतुलित आहार और बिना सलाह दर्द निवारक दवाओं (पेनकिलर्स) के सेवन से बचने की सलाह दी। पैरों या चेहरे पर सूजन और लगातार थकान को नजरअंदाज न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से डायलिसिस और ट्रांसप्लांट की नौबत को टाला जा सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और नमक का सेवन कम करें। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें। नियमित व्यायाम अपनाएं।

हिंदी हिन्...