देवघर, जुलाई 14 -- सारठ। अंचल के कचुवाबांक पंचायत के आदिवासी बाहुल गांव लोधरा निवासी करीब 45 वर्षीय ललित सोरेन की मौत सोमवार को हो गई। मामले को लेकर मृतक की पत्नी बसंती किस्कू व परिजनों ने बताया कि ललित सोरेन बीते कुछ महीनों से किडनी बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज़ सामर्थ्य के अनुसार सदर अस्पताल व निजी क्लिनिक में करा रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा चंडीगढ़ व दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इलाज़ कराने की सलाह दी थी, परंतु आर्थिक रूप से पिछड़े होने के कारण बाहर इलाज़ नहीं करा सका। फलस्वरूप सोमवार को उसकी मौत हो गयी। बताया गया की मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवारजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे विधवा, तीन लड़की व एक लड़का समेत चार छोटे-छोटे बच्चे को बेसहारा छोड़ ...