पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर। शहर के आबादगंज स्थित एसएच हॉस्पिटल के नेतृत्व में किडनी रोगियों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन दिल्ली से आए नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. धीरज कुमार, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रोहित पांडेय, डॉ. स्नेहा सुकृति, सीईओ रजनीकांत पांडेय, अवकाश प्राप्त अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, मुरारी ओझा आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में करीब 150 मरीजों की जांच, परामर्श और दवा प्रदान की गई। मरीजों को रियायती दरों पर विभिन्न जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...