वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किडनी की गांठ का सफल ऑपरेशन हुआ है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। 29 वर्षीय युवक की दाहिनी किडनी में गांठ (ट्यूमर) थी। मरीज के यूरिन में खून आने के बाद वह ईएसआईसी अस्पताल पहुंचा। जांच में उसकी दाहिनी किडनी में लगभग 10x9 सेंटीमीटर की बड़ी गांठ की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे तत्काल ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती किया गया। यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंजीत सिंह और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रिया सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने रैडिकल राइट नेफरेक्टमी (पूरी दाहिनी किडनी निकालने की सर्जरी) नामक जटिल ऑपरेशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...