समस्तीपुर, मार्च 31 -- कानपुर। किडनी की खरीद-फरोख्त और अवैध ट्रांसप्लांटेशन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की उपाध्यक्ष एवं आहूजा अस्पताल की संचालिका डॉ. प्रीति आहूजा समेत पांच डॉक्टरों और एक दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।डॉ. प्रीति के अलावा जो लोग जेल भेजे गए हैं, उनमें उनके पति डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, मेड लाइफ हास्टिपल के डॉ. राजेश कुमार व डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा, प्रिया अस्पताल के डॉ. नरेंद्र सिंह और एजेंट शिवम अग्रवाल शामिल हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने किडनी के सौदागरों के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। अभी दो और डॉक्टरों समेत चार लोगों की पुलिस को तलाश है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस और सीएमओ की टीम द्वारा अभी भी छापेमारी जारी है। फिलहाल की पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई है क...