पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड काली मंदिर के पास स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा समस्त स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूरा विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और खुशियों की मुस्कान से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक डांस किया, जिससे उपस्थित अभिभावक भाव-विभोर हो उठे। इसके बाद बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या अंबरीन खान ने अपने सं...